राजनांदगांव–शहर की समास्याओं को लेकर जोगी कांग्रेस ने घेरा निगम कार्यालय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

???? राजनांदगांव शहर की समस्याओं को लेकर जोगी कांग्रेस ने घेरा नगर निगम कार्यालय,आयुक्त के ऑफिस के सामने रखा घमेला रापा।

????जनता कांग्रेस(जे) के कार्यकर्ताओं ने शहर की समस्याओं को लेकर आज नगर निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियो ने नगर निगम आयुक्त, महापौर और निगम प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।

????जनता कांग्रेस जोगी के जिला अध्यक्ष शमशुल आलम कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम राजनांदगांव पहुंचे। शमशुल सिर पर धमेला और हाथ में फावड़ा लेकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इधर प्रदर्शनकारियों को जवानों ने गेट पर ही रोक दिया। रोके जाने से खफा प्रदर्शनकारी और जवानों के बीच तू त मैं मैं भी हुई। प्रदर्शनकारी कमिश्नर अभिषेक गुप्ता को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे, लेकिन वे मीटिंग में थे और कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके ने प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारियों ने चंद रोज की मोहलत दी और कहा की इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो निगम आयुक्त के चेंबर में गाय लेकर छोड़ दिया जाएगा।

????आपको बता दें की आज चार बिंदुओं पर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया था। 1)प्रदर्शनकारियों की सबसे मुख्य मांग सड़क की वर्तमान स्थिति है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का विधानसभा क्षेत्र होने के अनुसार सड़के उसके अनुसार नहीं है।

2) पीएम आवास की राशि जो लंबित है वह हितग्राहियों को जल्दी मिले। 3) ममता नगर से मोतीपुर अंडरब्रिज में जो बार-बार पानी भरता है उसे आम नागरिकों को दिक्कत होती है उसमें सुधार किया जाए। 4) शहर के शांति नगर में अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है उस पर तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित दोषियों पर कार्रवाई हो।

????इसके अलावा शहर की सड़कें गोकुल नगर का रूप ले चुकी है क्योंकि हर सड़क पर मवेशियों का राज रहता है जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियो ने इन बिंदुओं पर जल्द से जल्द एक्शन लेने की बात कही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ युवा अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, जिला महासचिव मिलाप बघेल, महासचिव नमन पटेल, जिला सचिव आकाश साहू, हर्षू सरदार, मजदूर संघ अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, युवा प्रदेश सचिव राकेश नायक, आकाश पटेल, चैन सिंह, चुरेंद्र देवांगन, भरत बांसोड़, ऋषभ रामटेके, सोमेश यादव, महेश मेश्राम, मुनेंद्र हिरवानी, आदि निषाद, मनोज पटेल, शेखर साहू, ज्योतिष, योगेंद्र निषाद, गोपाला ठाकुर आदि जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!