



जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷गौ विज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने।
🔴मुख्यमंत्री निवास में गौ विज्ञान परीक्षा 2025 के पोस्टर का विमोचन कर अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से हुई।
“गावो विश्वस्य मातरः” अर्थात् गाय संपूर्ण विश्व की माता है। इस ध्येय के साथ छत्तीसगढ़ प्रांत में आयोजित हो रही इस परीक्षा का द्वितीय वर्ष है। परीक्षा हेतु पंजीयन 1 अगस्त से प्रारंभ होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा एवं 4 नवंबर को परीक्षा का आयोजन होगा।
गत वर्ष भी स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा बहुत ही उत्साह से बढ़–चढ़ कर परीक्षा में भाग लिया गया था। गौ विज्ञान परीक्षा के पाठ्यक्रम के लिए गौमाता पर आधारित विभिन्न शोध को सम्मिलित कर “गाय, धर्म और विज्ञान ग्रंथ” का प्रकाशन भी आयोजकों द्वारा कराया गया है। विदित रहे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गत वर्ष गौ विज्ञान परीक्षा के संदर्भ ग्रंथ– “गाय धर्म और विज्ञान” का वैदिक पद्वति से पूजन कर विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने गाय के न केवल धार्मिक पक्ष अपितु वैज्ञानिक पक्ष के बारे में विस्तार से चर्चा में कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में गौमाता के प्रति सद्भाव पैदा होगा। “गाय धर्म और विज्ञान” ग्रंथ को पढ़ने के बाद बच्चे अपने परिवार और समाज में लोगों को गौमाता को पालने एवं उचित रखरखाव के लिए स्वयं प्रेरित करेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा 4 नवंबर 2025 को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली गौ विज्ञान परीक्षा को तीन श्रेणियों में बांटा गया है जिसमें विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ लाखों रूपए की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक– विमल अग्रवाल