जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷विधानसभा अध्यक्ष ने बादाम का पौधारोपण कर “वूमेन फॉर ट्रीज” अभियान का शुभारंभ किया।

🔷उद्देश्य- महिलाओं की भागीदारी से हरियाली को बढ़ावा देना। 6000 पौधारोपण का लक्ष्य।
🔴राजनांदगांव- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत बादाम का पौधरोपण कर शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने का संदेश देते हुए शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण करने कहा। उन्होंने बच्चों को एक पेड़ मां के नाम और अपने नाम से पौधरोपण कर संरक्षित करने कहा।
महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र के 15 विभिन्न स्थानों में विभिन्न प्रजातियों फलदार, छायादार जैसे 6 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है। यह अभियान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को पौधों की देखभाल और सरंक्षण की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास करता है। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








