राजनांदगांव/चिरचारी- नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत 1 घायल

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसे में 6 की मृत्यु 1 घायल।

????राजनांदगांव- थाना बागनदी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सड़क चिरचारी में 15 अगस्त की सुबह 5 बजे हुए रोड एक्सीडेंट में अर्टिगा कार में सवार 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं ड्राइवर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एमपी पासिंग अर्टिगा कार क्रमांक MP-09 DH 8684 में 7 लोग सवार थे और नागपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। तड़के 5 बजे ड्राइवर को झपकी आने की वजह से तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे स्थित ग्राम चिरचारी चौराहे के पास डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साईड मुड़ गई और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। दिनांक 15/08/2025 को वाहन क्रमांक MP-09 DH 8684 ERTIGA CAR में एक्सीडेंट हुये मृतकों एवं घायलों का नाम पता-

01) मृतक आकाश मौर्या पिता राकेश मौर्या उम्र 28 वर्ष निवासी फोनिक्स टाउन इंदौर (म.प्र.)

02) मृतक गोविंद पिता पूनमचंद उम्र 33 वर्ष निवासी कलालिया तहसील जावरा कलालीया देवास रतलाम (म.प्र.)

03) मृतक अमन राठौर पिता शैलेन्द्र राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी संत मार्ग गांधीनगर बड़ा बंगरादा इन्दौर (म.प्र.)

04) मृतक सौरभ यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 26 वर्ष निवासी 09 माली बहोदिया हातोद एस.ओ. इंदौर (म.प्र.)

05) मृतक संग्राम केशरी सेती पिता पुरूषोत्तम सेती उम्र 38 निवासी बिरनिल कंतपुर बिरा नीलकंतपुर ओड़िशा

06) मृतक अभिषेक पाटीदार पिता श्रीराम 24 धार (म.प्र.)

घायल- अर्टिगा वाहन चालक सागर यादव पिता मनोज यादव निवासी नया बसेरा गांधी नगर इंदौर (म.प्र.) को गंभीर घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में भर्ती किया गया है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!