जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन।
🔴डोंगरगढ़-राष्ट्र सेविका समिति द्वारा 15 अगस्त की शाम को “एक शाम राष्ट्र के नाम” कार्यक्रम निषाद धर्मशाला राधिका नगर डोंगरगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद डोंगरगढ़ इकाई (योद्धा फिजिकल डिफेंस अकादमी डोंगरगढ़) के सदस्य एवं मुख्य वक्ता के रूप में शारदा चंद्रा विभाग प्रचारिका राष्ट्र सेविका समिति राजनांदगांव विभाग उपस्थित थी।
सूबेदार मेजर झनक लाल विश्वकर्मा, सूबेदार मेजर कमलेश कुमार विजयवार, सूबेदार ए.के. पांडे, सूबेदार पी. राजू, हवलदार युगल किशोर साहू। मातृशक्ति में सुभद्रा विश्वकर्मा, चंदा रानी विजयवार, ज्योति पी. राजू, डिकेश्वरी साहू के आतिथ्य में भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वैशाली देशकर ने कार्यक्रम का संचालन कर अतिथियों का परिचय कराया तथा बबीता मलागर, प्रियंका वर्मा एवं बिंदिया टांक ने अतिथियों का तिलक अभिनंदन कर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शारदा चंद्रा ने अपने उद्बोधन में भारत की अखंडता के बारे में, स्वतंत्रता के लिए शहीदों के द्वारा किए गए संघर्षों, त्याग एवं बलिदानों के बारे में तथा राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में राष्ट्र सेविका समिति की भूमिका के बारे में बताया।
अनयता बक्शी ने स्वरचित देश भक्ति कविता का पाठ एवं वैशाली देशकर ने एकल गीत ‘सरहद तुझे प्रणाम’ का गायन किया। वहीं केया कश्यप,निमृत शर्मा एवं श्रुति चंद्राकर ने देश भक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये। इसके पश्चात पूर्व सैनिकों ने अपने सेवा काल के कुछ रोमांचक अनुभव साझा किए।
अंत में अतिथियों ने भारत माता की आरती की, शांति विश्वकर्मा ने आरती का सस्वर गायन किया। धन्यवाद ज्ञापन अनुराधा शर्मा ने किया तत्पश्चात सभी अतिथियों को एक-एक पौधा देकर सम्मान से विदा किया गया। प्रवीणा हुद्दार एवं तनया बक्शी द्वारा स्वल्पाहार एवं मिष्ठान्न वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








