जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण थाना प्रभारी सस्पेंड।
🔷जान से मारने की धमकी के बाद भी कार्यवाही नहीं…दो की हुई हत्या।
🔴राजनांदगांव- नगर पुलिस अधीक्षक के पत्र क्र. सीएसपी/राज./रीडर/1108/2025 दिनांक 08.09.2025 के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 07.09.2025 को निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव एवं सउनि इब्राहिम खान चौकी चिखली के अप.क्र. 483/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) की विवेचना हेतु सुबह 08 बजे रवाना हुए थे, तभी चौंकी चिखली क्षेत्रान्तर्गत अजय राजपूत एवं अन्य 15, 20 लोग चाकू, तलवार, डण्डे लेकर घूमते दिखायी दिए तब अजय राजपूत से पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा पृथ्वी भट्ट एवं अन्य लोगों द्वारा उसके घर आकर मारपीट एवं गाली गलौच करना एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त करना बताये जाने पर उसे प्रकरण में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने चौंकी चिखली आने हेतु समझाया गया। तत्पश्चात प्रार्थी अजय सिंह राजपूत द्वारा पुलिस चौंकी चिखली में 10.30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनावेदक पृथ्वी भट्ट निवासी बजरंगपुर एवं अभय मिश्रा अन्य लड़कों के साथ आये और पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के अंदर घुसकर, गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिये। सूचना प्राप्ति उपरांत आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार त्वरित कार्यवाही नहीं की गयी। तत्पश्चात उक्त आरोपियों द्वारा रात्रि करीबन 08.00 बजे प्रार्थी के घर पहुंचकर प्रार्थी के पिता किशन राजपूत एवं राकेश ढीमर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिये, जिससे ग्राम में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हुआ। यदि चौंकी चिखली में सूचना प्राप्ति उपरांत त्वरित कार्यवाही की जाती तो 02 व्यक्तियों की हत्या की घटना घटित होने से रोका जा सकता था तथा कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी उत्पन्न नहीं होती।
अतः निरीक्षक अरूण नामदेव, प्रभारी चौंकी चिखली एवं सउनि. इब्राहिम खान, चौंकी चिखली द्वारा पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करने के फलस्वरूप ही उपरोक्त घटना घटित हुई एवं कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई, अतः निरीक्षक अरूण नामदेव एवं सउनि. इब्राहिम खान, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र राजनांदगांव संबद्ध किया जाता है। जो बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेंगे एवं तीनों गणना में उपस्थित रहेंगे। निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








