राजनांदगांव- तिहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????विधानसभा अध्यक्ष ने बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

????नवागांव से चिखली तक के क्षेत्र में एक पुलिस चौंकी की होगी स्थापना।

????विधानसभा अध्यक्ष ने तात्कालिक मदद के दृष्टिगत मृतक युवा राजेश ढीमर, सचिन दास मानिकपुरी, किशन राजपूत के परिवारों को स्वेच्छानुदान अंतर्गत एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

????किशन राजपूत के परिवार के लिए अनुकम्पा नियुक्ति की घोषणा एवं राजेश ढीमर की पत्नी को जॉब प्लेसमेंट में नौकरी दिलाने के लिए किया निर्देशित।

????राजनांदगांव- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव के बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। डॉ. रमन ने कहा कि राजनांदगांव की शांति और सौहार्द्र के लिए प्रदेश में एक अलग पहचान हैे और इसे संस्कारधानी भी कहते है। विगत दिनों बजरंगपुर-नवागांव वार्ड में घटित हिंसा एवं हत्याकांड एक दुखद घटना है। नशे की गिरफ्त में आकर बिना किसी कारण के चाकूबाजी की घटना हुई और एक परिवार को बचाते हुए राजेश ढीमर की मृत्यु हो गई। चाकूबाजी की अन्य दूसरी घटना में सचिन दास मानिकपुरी एवं किशन राजपूत की हत्या की गई। पुलिस की शुरूआती कार्रवाई में पहली रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तोड़-फोड़ की घटना की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाती तो यह घटना इस प्रकार का स्वरूप नहीं लेती। इस घटना के लिए थाना प्रभारी का दोष दिखाई देता है और उस पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस घटना में शामिल होने वाले अन्य लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि नवागांव से चिखली तक के क्षेत्र में एक पुलिस चौंकी खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां तत्काल पुलिस चौंकी की स्थापना की सहमति प्रदान की है। विधानसभा अध्यक्ष ने तात्कालिक मदद की दृष्टि से मृतक युवा राजेश ढीमर, सचिन दास मानिकपुरी एवं किशन राजपूत के परिवारों को स्वेच्छानुदान अंतर्गत एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने किशन राजपूत के परिवार के लिए अनुकम्पा नियुक्ति की घोषणा की। राजेश ढीमर की पत्नी को जॉब प्लेसमेंट में नौकरी दिलाने के लिए निर्देशित किया। डॉ. रमन ने कहा कि शराब एवं नशे के खिलाफ जिले में सतत अभियान चलाने की आवश्यकता है। सुरक्षा के मद्देनजर इन क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश दिए। उन्होंने इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!