जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷डोंगरगढ़ की लक्षिता राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयनित।

🔴डोंगरगढ़- संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा लक्षिता राठी ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 (जिला मुंगेली) में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतरंज (Chess) खेल में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन रणनीति और अद्वितीय खेल-कौशल का प्रदर्शन कर लक्षिता 19 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय स्तर (National Level) के लिए चयनित हुई।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय और जिले के लिए गर्व का विषय है। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में निरंतर अभ्यास, गहरी एकाग्रता और तेज निर्णय क्षमता की आवश्यकता होती है, और लक्षिता ने इन सभी गुणों का शानदार परिचय दिया।
विद्यालय के प्राचार्य दीपक झा ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि लक्षिता राठी ने विद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी लक्षिता अपनी प्रतिभा का परचम लहराएगी और जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
लक्षिता की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों और अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निस्संदेह उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








