जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷इंस्टाग्राम में वर्क टू होम के नाम पर महिला शिक्षिका का पूरा प्रोफाईल लेकर पैसा कमाने का लालच देकर 6 लाख रूपये की ठगी।
🔷रिव्यु करने और टास्क पुरे करने पर शुरू में दिये 5000 रूपये बाद में टास्क व जमा राशि का दुगुना करने का दिये लालच।
🔴घटना का मुख्य कारण असुरक्षित लिंक, अज्ञात व्हाट्सअप नंबर, अज्ञात टेलीग्राम में विश्वास दिखाना अपनी जानकारी साझा करना।
🔴राजनंदगांव- थाना कोतवाली में एक शिक्षिका महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंस्टाग्राम चलाती है जहां उसे वर्क टू होम का विज्ञापन दिखा जिसमें वह इंटरेस्टेड होना बताई इसके बाद महिला से उसका व्हाट्सअप नंबर लेकर एक योजना के बारे मे जानकारी देकर महिला का नाम पता उम्र प्रोफशन की जानकारी लेकर रिव्यु करने और विभिन्न प्रकार के आनलाईन टास्क पूरा करने के नाम पर पहले 200, 300, 1100, 710 रूपये कुल 5000 लगभग इसके खाते में स्थानांतरण किये गये इसके बाद महिला को व्हीआईपी मेम्बर बनाने और अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर पैसा जमा करने का टास्क दिया गया जिसमें उसे बीच बीच में स्टेटमेंट दिया गया और पैसा बढ़ने का लालच देते रहे और धीरे धीरे पैसा जमा करती रही जब प्रार्थिया ने विड्राल के लिए बोला तब तक देर हो चुकी थी और महिला 6 लाख रूपये की ठगी का शिकार हो गई। इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात लिंक, व्हाट्सअप नंबर और खाता नंबर की जानकारी लिया जा रहा है।
राजनांदगांव पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी प्रकार के आनलाईन पैसा कमाने के झांसे में न आयें तथा असुरक्षित व अज्ञात लिंक, व्हाटसअप नंबर या टेलीग्राम पर अपनी जानकारी न दें।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








