जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर साइबर सेल एवं छुरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
🔷आरोपी फैजान खान पिता मुश्ताक खान उम्र 23 वर्ष निवासी सीताबर्डी छुरिया थाना छुरिया जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़।
🔴छुरिया- दिनांक 27/11/2025 को प्रार्थी ने छुरिया थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उसके इंस्टाग्राम एकाउंट में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने इंस्टाग्राम आई डी से अश्लील गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी का मैसेज पोस्ट किया है। लिखित शिकायत पर थाना छुरिया में धारा 296, 351(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में सायबर सेल राजनांदगांव एवं थाना छुरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी धारक आरोपी की तलाश कर आरोपी फैजान खान पिता मुश्ताक खान उम्र 23 वर्ष निवासी सीताबर्डी छुरिया थाना छुरिया को भिलाई से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त कर मामले में धारा 66 (सी) IT Act जोड़ कर आज दिनांक 30/11/2025 को आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126,135(3) bnss के तहत कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








