जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷नव विवाहिता की हत्या करने वाले पति सास और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
🔴राजनांदगांव- दिनांक-26.11.2025 को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री राजनांदगांव से प्राप्त अस्पताली मेमो सूचना पर नवविवाहिता महिला मोनिका रामटेके पता गौरीनगर थाना-चौंकी चिखली को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करने कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया, मृतिका के परिजनों के कथनों एवं पीएम रिपोर्ट की सुक्ष्मता से जांच करते हुये धारा-103(1),3(5),238 बी.एन.एस, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मृतिका के पति रवि रामटेके सास प्रमिला रामटेके एवं रिश्तेदार अजय उर्फ करन डोंगरे को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर तीनों आरोपियों के द्वारा मृतिका के साथ हमेशा लड़ाई-झगड़ा एवं चरित्र शंका को लेकर हत्या का सुनियोजित प्लान बनाकर दिनांक-26.11.2025 को मृतिका के दोपहर में सोते समय वायर से गला को कसकर दबाकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी:-
1) रवि रामटेके पिता स्व.राजाराम रामटेके उम्र-24 साल निवासी गौरीनगर, वार्ड नं.13 अचानक नगर पुलिस चौंकी चिखली जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
2) प्रमिला रामटेके पति स्व.राजाराम रामटेके उम्र-46 साल निवासी गौरीनगर, वार्ड नं.13 अचानक नगर पुलिस चौंकी चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
3) अजय डोंगरे उर्फ करन पिता महेन्द्र डोंगरे उम्र-19 साल निवासी गौरीनगर, वार्ड नं.13 अचानक नगर पुलिस चौंकी चिखली जिला-राजनांदगांव (छ.ग.)
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








