जिले का दूसरा सखी वन स्टॉप सेंटर खुलेगा डोंगरगढ़ में, विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷डोंगरगढ़ में जल्द होगा सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन

🔷सखी केन्द्र के संचालन के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से 31 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

🔴राजनांदगांव- शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड में एक अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर की सौगात मिली है। जिले में एक नए सखी वन स्टॉप सेंटर की स्वीकृति एवं इसके संचालन के संबंध निर्देश आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए है। जिला मुख्यालय में पहले से ही एक सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यह जिले का दूसरा सखी वन स्टॉप सेंटर होगा। सखी वन स्टॉप सेंटर में अनुबंध पर सेवा प्रदाताओं के चयन हेतु अधिसूचना भी जारी कर दी गई है तथा पात्र अभ्यार्थियों से ऑनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है। सखी वन स्टॉप सेंटर डोंगरगढ़ हेतु केन्द्र प्रशासक, सलाहकार परामर्शदाता, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक के एक-एक पद तथा केस वर्कर के दो पद, बहुउद्देशीय कर्मचारी व रसोईया और सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के तीन-तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी 31 दिसम्बर 2025 शाम 5 बजे तक वेबसाईट http://sakhionestop.ebharti.in पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास एवं वेबसाईट www.cgstate.gov.in, www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!