डोंगरगढ़– मूकबधिर बालिका को शराब पिलाकर दुष्कर्म, दो गिरफ्तार।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

मूकबधिर लड़की को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी कांशी राम जांगड़े एवं घटना में सहयोग करने वाला आरोपी रितेश लोधी भी गिरफ्तार।

आरोपियों द्वारा मूकबधिर लड़की को मेले में घुमाने के बहाने ले जाकर किया गया दुष्कर्म।

गिरफ्तार आरोपी- कांशी राम जांगड़े, पिता– सुरज जांगड़े, उम्र– 26 वर्ष, निवासी– ग्राम धरमुटोला, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

रितेश लोधी, पिता– बिरेन्द्र लोधी, उम्र– 27 वर्ष, निवासी– ग्राम रेंगाकठेरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

डोंगरगढ़- प्रार्थिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13- 01-2026 को शाम लगभग 05:00 बजे मूंदगांव मुर्गी फार्म हाउस में काम करने वाले कांशी जांगड़े ने पीड़िता को मोटर सायकल से बोदेला के मेले में घूमने के लिए ले गए थे। रात्रि 07:30 बजे तक वापस घर नहीं लाए जाने पर पीड़िता को खोजने के लिए मुंदगांव बस्ती की ओर गए, वहां तलाश की गई किंतु जानकारी नहीं मिली। कुछ समय बाद अपने घर आए तो देखा कि घर के बाहर पीड़िता शराब के नशे में जमीन पर सोई हुई थी ।

दिनांक 14-01-2026 को सोकर उठने पर इशारों से घटना के बारे में बताई। तब थाना डोंगरगढ़ द्वारा आस्था मूकबधिर शाला, राजनांदगांव में पीड़िता का कथन-बयान लिया गया।

कांशी जांगड़े द्वारा पीड़िता के मूकबधिर एवं श्रवण बाधित होने की जानकारी होते हुए उसे शराब पिलाकर नशे की हालत में रितेश के साथ अपने किराये के मकान, मुंदगांव ले जाकर कांशी जांगड़े द्वारा बलात्कार किया गया तथा रितेश लोधी द्वारा अपराध में सहयोग किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 64(2)(क), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 15-01-2026 को दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने एवं साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!