जय राम🙏जय जोहार साथियों
कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित- प्रितम राजाभोज

भंडारा- 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्तवीर रक्तरत्न प्रितमकुमार रामरतन राजाभोज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भंडारा, को महाराष्ट्र के वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे के हाथों कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विदित है कि प्रितम राजाभोज ने 28 वर्षों से लगातार रक्तदान के आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सैकड़ों स्वेच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया जिसमें हजारों युवा स्वेच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित होकर स्वेच्छिक रक्तदान को आगे बढ़ा रहे हैं, इन्होंने रक्तदान की जनजागृति महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे अन्य राज्यों में भी की है। प्रितम ने मानव सेवा को ही अपना धर्म मानते हुए न सिर्फ रक्तदान अपितु थैलेसिमिया, सिकलसेल, HIV ADDS, कुष्टरोग निर्मूलन, टीबी, दुर्घटनाग्रस्त, मानसिक बेगर महिला/पुरुषों को समय पर उत्तम उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करवाने के साथ ही बाढ़ पीड़ितों, अग्नि पीड़ितों तक सहायता पहुँचाने जैसे नेक कार्य करते आये हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी भंडारा सावन कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंदकुमार सालवे, पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, उपवन संरक्षक योगेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिलाधिकारी राजेंद्रकुमार जाधव, निवासी उपजिलाधिकारी मनोहर चौहान, उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा पाटिल, उपविभागीय अधिकारी माधुरी तीखे, तहसीलदार संदीप मकोड़े उपस्थित रहे।
कर्मवीर पुरस्कार मिलने पर प्रितमकुमार राजाभोज को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चैयरमन डॉ अशोकराव ब्राह्मांकर, सचिव डॉ नितिन तुरस्कर, आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क भंडारा के प्राचार्य डॉ नरेश कोलते, कोषाध्यक्ष हेमंत चंदावस्कर, राजू खवस्कर, रविशंकर साकुरे, डॉ भगवान मस्के प्रेमलाल लांजेवार इत्यादि ने शुभकामनाएँ दी।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








