जय राम🙏जय जोहार साथियों
अवैध रेत निकासी पर खनिज विभाग की कार्यवाही।

राजनांदगांव- छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कल्लूटोला में झुरा नदी से अवैध रेत निकासी पर आज खनिज विभाग राजनांदगांव द्वारा खान एवं खनिज विकास विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के अनुसार रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर वाहन मालिक टेकराम कंवर/लीलाराम कंवर, धर्मेंद्र कुमार/रमेश हिरवानी, वेदराम साहू/मानस राम साहू के 3 ट्रैक्टर वाहनों पर जप्ती कार्यवाही कर अग्रिम आदेश तक पुलिस अभिरक्षा में पुलिस चौंकी चिचोला भेजा गया।
जिला सहायक खनिज अधिकारी बंजारे ने बताया कि आगे भी खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही जारी रहेगी।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल
Post Views: 340








