जय राम🙏जय जोहार साथियों
शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी- प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी- फेस-2, एफ-50, वुड आयलैंड सोसायटी, महादेव घाट, अमलेश्वर
🔴राजनांदगांव- प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाया कि आरोपी द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर एक वर्ष में रकम दोगुनी करने का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 15,00,000/- रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खातों का विवरण प्राप्त कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
आरोपी के मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा में मौजूद होने की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एचडीएफसी बैंक के करंट अकाउंट का एक चेक जप्त किया गया है।
🔴राजनांदगांव पुलिस की अपील- शेयर मार्केट या अन्य निवेश योजनाओं में निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें, किसी भी लालच में न आएं।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक विमल अग्रवाल








