#राजनांदगांव- हुक्का पीने और पिलाने वाले 11 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

हुक्का पिलाने वाले होटल संचालक सहित सेवन करने वाले 11 लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही।

राजनांदगांव- मोहारा बायपास स्थित होटल गोल्डन में कुछ व्यक्तियों द्वारा हुक्का पिये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा होटल गोल्डन में दबिश दी गई। मौके पर कुछ व्यक्ति हुक्का सेवन करते पाए गए। होटल संचालक से हुक्का पिलाने/उपलब्ध कराने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर उपस्थित सभी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना बसंतपुर लाया गया एवं अपराध धारा 21(1), 21(2) सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विनियमन) अधिनियम (COTPA Act) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटनास्थल से जप्त सामग्री-

06 नग विभिन्न आकार के हुक्का, 06 नग हुक्का पाइप, तंबाकू/फ्लेवर के कुल 29 पैकेट (मिंट अफजल, कीवी अफजल, फ्रेजर अलादीन, वाइट रोज अफजल, जाफरान अफजल, रमडे, चीफ कमिश्नर, स्पेशल अफजल, वालिना आदि)

होटल संचालक सहित कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया, जिनमें अन्य जिलों एवं अन्य राज्य (महाराष्ट्र) के व्यक्ति भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

नाम आरोपी :-

1)जोगु गुप्ता, पिता स्व. भगवानदीन गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, निवासी कुआं चौक नंदई, बसंतपुर, राजनांदगांव।

2)अनमोल पाण्डे, पिता कैलाश पाण्डे, उम्र 23 वर्ष, निवासी गंजपारा वार्ड नं. 8, दुर्ग।

3)सत्यम शर्मा, पिता उमेश शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी शीतला नगर वार्ड नं. 05, दुर्ग।

4)सैय्यद जुबेर, पिता सैय्यद कासीब, उम्र 28 वर्ष, निवासी अमरावती, महाराष्ट्र

5)सैय्यद अनस, पिता सैय्यद अनीस, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमरावती, महाराष्ट्र

6)सैय्यद बिलाल, पिता सैय्यद फारुख, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमरावती, महाराष्ट्र

7)यश ललवानी उर्फ राहुल जैन, पिता जयचंद ललवानी, उम्र 33 वर्ष, निवासी सदर बाजार, बसंतपुर, राजनांदगांव

8)प्रियंक बुधदेव, पिता दर्पना बुधदेव, उम्र 19 वर्ष, निवासी चंद्रा कॉलोनी, बसंतपुर, राजनांदगांव

9)लक्की जैन, पिता शैलेष जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी गंज चौंक, थाना कोतवाली,राजनांदगांव

10)अंकित जैन, पिता कमलेश जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, थाना कोतवाली, राजनांदगांव

11)शिवम जैन, पिता मुकेश जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, थाना कोतवाली, राजनांदगांव।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक- विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!