जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राका में बीती रात लगभग 12 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त घटना की भयावहता का अंदाजा क्षतिग्रस्त दीवार और बाइक की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। दोनों मृतक डोंगरगढ़ कालकापारा निवासी बताए जा रहे हैं।
मृतक- 1) तुषार डोंगरे पिता संजीव डोंगरे उम्र 26 वर्ष निवासी–कालकापारा, डोंगरगढ़।
2) सूरज विश्वकर्मा पिता स्व दीपक विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी– कालकापारा डोंगरगढ़।
थाना प्रभारी डोंगरगढ़ संतोष जायसवाल ने बताया कि रात्रि में ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल डायल 112 मौके पर पहुंच गई थी। मर्ग कायम कर विवेचना जारी है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल
Post Views: 1,075








