राजनांदगांव- नवरात्रि में डोंगरगढ़ माता के मंदिर आने वाले भक्तों को परेशान करने वाले 05 युवकों पर कार्यवाही।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों
नवरात्र में मंदिर आने वाले यात्रियों को परेशान करने वाले 05 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही


डोंगरगढ़- दिनांक 24-03-2026 को ग्राम कुरूभाट मेनरोड डोंगरगढ़ एवं होटल शुभारंभ लॉज डोंगरगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आरोपी संदीप, एकलव्य, सुनील, आकाश एवं श्रवण द्वारा डोंगरगढ़ आने वाले यात्रियों के साथ वाद-विवाद, हल्ला-गुल्ला एवं मारपीट करने की स्थिति उत्पन्न करने की सूचना पर डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां आरोपी शांति भंग करते पाए गए। समझाने पर भी नहीं मानने के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में प्रस्तुत किया गया।
आरोपियों के नाम-
01)संदीप कुमार वर्मा, पिता- सूरज भान वर्मा, उम्र- 20 वर्ष, निवासी- पारागांव, थाना डोंगरगढ़
02)एकलव्य हठीले, पिता- संतोष हठीले, उम्र-19 वर्ष, निवासी-डुंडेरा, थाना डोंगरगढ़
03)सुनील साहू, पिता-हीरामन साहू, उम्र-21 वर्ष, निवासी-डुंडेरा, थाना डोंगरगढ़
04)आकाश कुमार कोषे, पिता-किशोर कोषे, उम्र-23 वर्ष, निवासी-दंतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़
05)श्रवण कुमार कंवर, पिता-बलेश्वर कंवर, उम्र-22 वर्ष, निवासी-मरकाकसा चौकी जोब, थाना छुरिया

विमल अग्रवाल

संपादक-विमल अग्रवाल

4
0
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!