राजनांदगांव- रात में पुलिस की रेड 9 जुआरी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????सुरगी पुलिस ने जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही कर 09 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

राजनांदगांव- दिनांक 09.04.2026 को रात्रि में ग्राम सिंघोला मिनी स्टेडियम में कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौंकी प्रभारी सुरगी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान कुल 09 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 03 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपियों कब्जे से जप्त सामग्री-

नगद राशि– ₹7,330/-

08 मोबाइल फोन– कीमत ₹95,500/-

07 मोटरसाइकिल– कीमत ₹5,00,000/-

कुल राशि– ₹6,02,830/-

गिरफ्तार आरोपी-

1. यशवंत यादव, निवासी संजय नगर, लखोली

2. मिथिलेश हिरवानी, निवासी सिंघोला

3. संदीप साहू, निवासी सिंघोला

4. शेखर साहू, निवासी सिंघोला

5. संजू साहू, निवासी सिंघोला

6. शैलेंद्र साहू, निवासी सिंघोला

7. तामेश्वर साहू, निवासी सिंघोला

8. प्रमोद साहू, निवासी लखोली

9. रवि जैन, निवासी सिंघोला

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!