ढ़ारा से मुढ़ीपार गए बारातियों पर जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷जिला पुलिस केसीजी टीम की त्वरित कार्यवाही हत्या के प्रयास में 3 आरोपी सहित 3 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार।

केसीजी- थाना गातापार में प्रार्थी कमलेश वर्मा पिता चन्द्र कुमार वर्मा उम्र 29 वर्ष, निवासी ढारा, पुलिस चौंकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.04.2026 को गांव के देवेन्द्र वर्मा की शादी बारात में ग्राम मुढ़ीपार आए थे। रात्रि लगभग 09:00 बजे डीजे में नाचते हुए दुल्हन के घर के पास बाजार चौंक प्रधानपाठ मेन रोड पहुंचे थे, तभी एक मोटर सायकल में 03 युवक मुढ़ीपार बस्ती की ओर से आए और “साईड दो, साईड दो” कहते हुए अश्लील गाली-गलौच करने लगे। बारातियों द्वारा मना करने पर वाद-विवाद करने लगे। प्रार्थी अपने दोस्तों राजा वर्मा एवं महेन्द्र वर्मा के साथ समझाने पहुंचे, जिस पर आरोपी गाली-गलौच करते हुए विवाद कर वापस चले गए। लगभग एक घंटे बाद वही तीनों युवक अन्य के साथ पुनः आए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे राजा वर्मा पर एक आरोपी ने चाकू से पेट में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। प्रार्थी कमलेश वर्मा पर भी चाकू से वार कर हाथ एवं सिर में चोट पहुंचाई गई। बारातियों के हल्ला करने पर आरोपी पीछे हट गए, लेकिन घायलों को अस्पताल ले जाने हेतु वाहन निकालते समय आरोपी पुनः पहुंचे और लोहे की रॉड से स्कार्पियो वाहन के सामने का कांच तोड़कर क्षति पहुंचाई। रिपोर्ट पर थाना गातापार में धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 324(5), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी गुलशन सिन्हा से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल ग्लेमर जप्त की गई।

प्रकरण में आरोपी-

(1)गुलशन सिन्हा पिता धर्मेन्द्र सिन्हा उम्र 20 वर्ष

(2)पुनम सिन्हा पिता धर्मेन्द्र सिन्हा उम्र 23 वर्ष

(3)जग्गु निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 19 वर्ष

सभी निवासी ग्राम मुढ़ीपार थाना गातापार जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया। साथ ही प्रकरण में 03 विधि से संघर्षरत बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!