जय राम🙏जय जोहार साथियों
रामाटोला विवाह समारोह में हत्या के आरोपी गिरफ्तार।
डीजे में डांस करने के दौरान धक्का-मुक्की को लेकर हुआ था विवाद।

इसी दौरान योनिश सिन्हा और विधि से संघर्षरत बालक के बीच पुरानी रंजिश को लेकर धक्का मुक्की और वाद विवाद हुआ। विवाद के दौरान अपचारी बालक ने आरोपी कृपाला वर्मा द्वारा दिए गए धारदार हथियार से योनिश सिन्हा पर वार किया जिससे उसे गंभीर चोंटे आई जिसे परिजनों एवं गाँव वालों द्वारा घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए रेमन देवांगन एवं युवराज यादव पर भी अपचारी ने हमला किया जिस पर उनको भी चोटें आई। उक्त घटना की रिपोर्ट पर धारा 103(1), 109 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष टीम के साथ कृपाल वर्मा द्वारा अपचारी बालक को घटना के दौरान चाक़ू देकर अपराध में सहयोग करते हुए संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ़्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी-
01) विधि से संघर्षरत बालक, उम्र 17 वर्ष 01 माह, निवासी साकरा, थाना गातापार, जिला केसीजी (छ.ग.)
02) कृपाला वर्मा, पिता कौशल वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी साकरा, थाना गातापार, जिला केसीजी (छ.ग.)
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








