गेंदाटोला- नाबालिग की गैर इरादतन हत्या, ट्रेक्टर मालिक सहित दो गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

आरोपी ट्रेक्टर चालक द्वारा तेरह वर्षीय बालक को बहला-फुसला कर ट्रेक्टर में बैठाकर खेत ले जाकर बालक से कराया जान-जोखिम भरा काम। ट्रेक्टर अनलोडिंग करते समय ट्रॉली पलटने से बालक की हुई दर्दनाक मौत।

घटना में प्रयुक्‍त दो नग ट्रेक्‍टर 01.लोडर ट्रेक्‍टर क्रमांक– CG08BB2962, 02. ट्रेक्‍टर क्रमांक– CG08AS5989 मय ट्राली, एवं मोबाईल 02 नग, मौके से जप्‍त।

गेंदाटोला- प्रार्थी रघुवीर सिंह मंडावी पिता स्‍व0बुधारसिंह मंडावी, निवासी ग्राम मातेखेड़ा, थाना गैंदाटोला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.04.26 को वह शादी समारोह में गया था अगले दिन सुबह उनका नाबालिक पुत्र भावेश मंडावी घर पर नहीं दिखा तो घर में अपनी सास से पुछने पर बच्‍चे को दिनांक 30.04.26 के शाम गांव का जशवंत नेताम बिना बताये अपने साथ ट्रेक्‍टर में ले गया बताया जो सुबह तक घर नहीं आया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गैंदाटोला में अपराध धारा- 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर संदेही जशवंत नेताम को पुलिस अभिरक्षा में पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 30.04.26 को गांव के ओमप्रकाश साहू के खेत को ट्रेक्‍टर से समतलीकरण करने हेतु मिट्टी को ट्रेक्‍टर में भरकर एक खेत से दुसरे खेत में लोडिंग-अनलोडिंग करने नाबालिक बच्‍चे भावेश मंडावी घर वाले को बिना बताये अपने साथ ट्रेक्‍टर में बैठाकर ले गये। ट्रेक्‍टर मालिक ओमप्रकाश साहू के साथ उनके खेत में पहूंच कर ट्रेक्‍टर की ट्राली में मिट्टी भरकर दुसरे खेत में अनलोड कर रहे थे। यह जानते हुये कि ट्रेक्‍टर लोडिंग-अनलोडिंग का काम जान जोखिम भरा हैं, नाबालिक भावेश को ट्रेक्‍टर को अनलोडिंग करते समय ट्राली के हुक को खोलने जशवंत नेताम एवं ओमप्रकाश साहू के द्वारा बोला गया इसी दौरान ट्रेक्‍टर को जशवंत नेताम चला रहा था जो आगे-पीछे करते समय ट्राली पटल गयी, जिससे नाबालिक भावेश मंडावी ट्राली में दब गया और तत्‍काल मौके पर उनकी मृत्‍यु हो गयी। रात में ही वाहनचालक जशवंत व वाहन स्‍वामी ओमप्रकाश साहू एक राय होकर भावेश के शव व साक्ष्‍य को छुपाने के नियत से शव को ट्रेक्‍टर ट्राली में भरकर उक्‍त स्‍थान से ट्रेक्टर में शव को दुसरे गांव केशोटोला के खेत में फेंक दिया । आरोपियों के निशानदेही पर ग्राम केशोटोला के खेत में भावेश मंडावी के क्षत विछत शव को बरामद कर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्‍टमार्डम सीएचसी छुरिया रवाना किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी जशवंत नेताम व ओमप्रकाश साहू के विरूद्ध सुसंगत धारा जोड़कर गिर0 कर न्‍यायिक रिमांड पर न्‍यायालय पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी-  

01) जशवंत नेताम पिता चतुर राम नेताम , उम्र- 25 साल, पता- ग्राम मातेखेड़ा ,थाना गैंदाटोला।

02) ओमप्रकाश साहू पिता अलखराम साहू , उम्र- 35 साल, पता- ग्राम मातेखेड़ा, थाना गैंदाटोला ज‍िला राजनांदगांव।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!