डोंगरगढ़- अंतर्राज्यीय शराब तस्करों पर स्पेशल टीम की कार्यवाही, 3 पकड़ाए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़/मोहारा- दिनांक 07.05.2026 को पुलिस चौंकी मोहारा में ग्राम मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू उर्फ छोटा कट्टी द्वारा कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास भारी मात्रा में अवैध शराब डंप कर बिक्री की सूचना पर एडिशनल एसपी कीर्तन राठौड़ के मार्गदर्शन में सीएसपी वैशाली जैन, डीएसपी केशरीनंदन नायक, इंस्पेक्टर विनय पम्मार के अधीनस्थ बनी स्पेशल टीम ने की कार्यवाही।

पुलिस टीम को देखकर कुछ व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा मुस्तैदी से पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू मौके से फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध शराब आरोपी नंदकिशोर वर्मा द्वारा स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक CG 04 LG 9461 से मंगाई गई थी, जिसे सभी मिलकर बिक्री करते थे। आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की कुल 09 पेटी (450 पौवा), एवं एक ओला ईवी स्कूटी क्रमांक CG 08 BB 4537 जप्त की गई। जप्त माल की कुल कीमत लगभग 1,10,750₹ है। गिरफ्तार आरोपी- 1)देवव्रत वर्मा, निवासी मोहारा

2)चुम्मन सिन्हा, निवासी रूवातला

3)महेन्द्र वर्मा, निवासी मोहारा

आरोपियों के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। फरार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!