खैरागढ़- अवैध शराब बॉटलिंग के मामले में भट्ठी के सुपरवाइजर सहित 4 गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

शराब भट्ठी के सुपरवाइजर और सेल्समैन अवैध रूप से बॉटलिंग एवं रिफिलिंग कर मिलावटी शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार। अवैध शराब बॉटल में उपयोग किये जा रहे ढक्कन,होलोग्राम और लेबलिंग की सामग्री भी बरामद।

केसीजी- खैरागढ़ में राजपूत होटल के बाजू में एक मकान पर अवैध रूप से मिलावटी शराब बिक्री की सूचना पर थाना खैरागढ़ एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर रेड किया। राजपूत ढाबा के बगल में किराए के मकान में आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव अवैध रूप से शराब का बॉटलिंग एवं रीफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। उपरोक्त कार्यवाही के आधार पर थाना खैरागढ़ में धारा– 34(1)क, 34(2), 36, 49(ख)(ग), 59क(1)(2) आबकारी एक्ट एवं धारा 61(2), 318(4), 336(2), 336(3), 340(2) BNS कायम किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ में इनके अन्य 02 साथियों की संलिप्तता भी पाई गई। आरोपियों द्वारा शराब में पानी मिलाकर अवैध रूप से बॉटलिंग एवं रीफिलिंग कर बिक्री करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी-‌ (1)भागवत वर्मा, पिता जगराम वर्मा, निवासी ग्राम सनडोगरी, थाना गातापार, जिला केसीजी (सेल्समेन,खैरागढ़ शराब भटठी)

(2)त्रिलोक यादव, पिता पहरूराम यादव, निवासी गैरेजपारा कुसुमकसा, थाना दल्ली राजहरा, जिला बालोद (सेल्समेन,खैरागढ़ शराब भटठी)

(3)शक्ति नारायण सिंह पिता स्व. भीषम सिंह निवासी दन्तेवाडा(छग) हाल पता अमन झा का मकान सिविल लाईन खम्हरिया रोड खैरागढ

(4)तिपेश सोनी पिता गिरधारीलाल सोनी निवासी डौण्डी जिला बालोद (सुपर वाइजर,जालबांधा शराब भटठी) आरोपियों के कब्जे से जप्त सामग्री-

(A)130 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की (180-180 एमएल सीलबंद)

(B)10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ (शराब जैसी गंधयुक्त)

(C)कुल जप्त शराब मात्रा 34 लीटर (कीमत ₹22,320)

(D)203 नग ढक्कन, 720 नग लेबल स्टीकर,3 पत्ता होलोग्राम,01 जेरिकेन, 01 चाड़ी, 12 नग ब्लू स्टिक

(E)67 नग खाली शराब बोतल

(D)02 नग खाली वाटर केन एवं अन्य सामग्री

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!