जय राम🙏जय जोहार साथियों
घर का ताला तोड़कर नकदी रकम चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़- प्रार्थी कुंती बाई पति स्व. सुरेश उम्र 65 वर्ष निवासी भगत सिंह चौंक वार्ड नं 19 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.05.2026 को अपने लड़के अनूप बाघ के साथ सहपरिवार बाहर गई थी। दिनांक 23.05.2026 को सुबह लगभग 07:00 बजे वापस घर आने पर देखा कि घर के सामने दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अंदर रखी आलमारी का लॉकर टूटा मिला अज्ञात चोर द्वारा आलमारी में रखे नगदी रकम 60,000 रुपये चोरी कर लिया है। डोंगरगढ़ थाना में धारा 331(4), 305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। संदेह के आधार पर आरोपी-
1.जेद अहमद पिता जफर अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी भगत सिंह चौक वार्ड क्रमांक 18, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
2.पिंकू फरकुंडे पिता किशोर फरकुंडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी राम नगर जेल रोड डोंगरगढ़, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








