डोंगरगढ़- करवारी डैम की नहर फूटी, खेतों में पानी भरने से किसान परेशान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़- क्षेत्र अंतर्गत रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद करवारी सिंचाई जलाशय की नहर टूट गई। नहर का पानी तेज बहाव के साथ आसपास के खेतों में भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि समय पर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं होने के कारण पहली ही बारिश में नहर जवाब दे गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग द्वारा हर वर्ष नहर की मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है। परिणामस्वरूप पहली तेज बारिश में ही नहर टूट गई और खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे खरीफ फसलों को नुकसान होने की आशंका के साथ-साथ आगामी दिनों में सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

किसानों ने प्रशासन एवं सिंचाई विभाग से तत्काल नहर की मरम्मत, क्षति का सर्वे कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने तथा भविष्य में मजबूत एवं स्थायी निर्माण कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!