जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं संस्थाओं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान करने संबंधी आदेश जारी किया है। 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश में शशिकांत द्विवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को प्रदान किए गए मंत्री दर्जा के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व संबंधित प्रशासनिक विभाग अथवा आयोग का होगा।
राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने पर शशिकांत द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
द्विवेदी को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने से भाजपा समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से छत्तीसगढ़ सहकारिता के क्षेत्र में विकास की उम्मीद जताई है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़






