जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़- ग्राम पंचायत पटेवा में आयोजित भोजली एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जयंती उत्सव कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सम्मिलित हुई। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के साथ भोजली पर्व में सहभागिता करते हुए भोजली की पूजा-अर्चना की तथा भोजली बोने की परंपरा एवं उसके महत्व की जानकारी ली।

विधायक बघेल ने महिलाओं से संवाद कर भोजली से जुड़ी लोकपरंपराओं को समझा और स्वयं भी भोजली कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि भोजली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है।
विधायक बघेल ने कहा कि लोकपरंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और इन्हें सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भोजली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित ऐसे कार्यक्रम संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणजनों एवं आयोजकों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्गेश द्विवेदी, प्रभारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका पुसऊ वर्मा, जनपद सदस्य तुलसी साहू, दीपक साहू, प्रमोद दुबे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़




