डोंगरगढ़- शक्ति वाहिनी के द्वारा धूमधाम से मनाया गया दही हांडी उत्सव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

दही हांडी उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी महिलाओं, युवतियों और बच्चों की प्रतिभा

नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कहा- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धर्मनगरी डोंगरगढ़ की पहचान बना

डोंगरगढ़- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर डोंगरगढ़ शक्ति वाहिनी द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के लिए दही हांडी लूट एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय महावीर मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवतियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

इसके पश्चात रंगारंग नृत्य कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों, युवतियों एवं महिलाओं ने एकल एवं समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। 70 प्रतिभागियों ने अपनी कला, ऊर्जा और आत्मविश्वास से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी मेल-जोल, भाईचारे और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। महिलाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अब धर्मनगरी डोंगरगढ़ की पहचान बन चुका है।

कार्यक्रम में निर्मला सिन्हा, संगीता टेंभूरकर एवं वार्ड क्र. 16 के पार्षद अनीश निर्मलकर विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। आयोजन को सफल बनाने में न.पा. अध्यक्ष रमन डोंगरे, सौमित्र सोनी, वार्ड क्र. 11 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, निर्मला सिन्हा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ज्योति बड़वाईक, संजू अग्रवाल, कीर्ति बड़े, निर्मला साहू, शारदा भोंडे, नमिता चौबे, बरखा सोनी, सीमा मिश्रा, वंदना सोनी, सुनीता बघेल, रीना साहू, संतोषी यादव, स्मृति वर्मा, सुधा श्रीवास्तव, सीता शर्मा, अचला ठाकुर, पूजा सिंह, अंजू चौधरी, शारदा अग्रवाल, हर्षा देवांगन एवं नीता तराने सहित शक्ति वाहिनी की सदस्य एवं शहर की मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

3
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!