डोंगरगढ़- क्षेत्र के शिक्षकों का बढ़ा मान, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से हुए सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़ के शिक्षकों का बढ़ा मान, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से हुए सम्मानित।

शिक्षादूत पुरस्कार 2025 में 3 और 2026 में 3 शिक्षक चयनित, ज्ञानदीप पुरस्कार 2026 में भी डोंगरगढ़ के 1 शिक्षक शामिल।

डोंगरगढ़-शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण अंतर्गत ‘ज्ञानदीप’ एवं ‘शिक्षादूत’ पुरस्कार 2025 एवं 2026 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, राजनांदगांव द्वारा जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार डोंगरगढ़ विकासखंड के शिक्षकों का भी उल्लेखनीय संख्या में चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

जिला स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को पं. गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, राजनांदगांव में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे महापौर मधुसूदन यादव एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

शिक्षादूत पुरस्कार 2025 में डोंगरगढ़ विकासखंड के तीन शिक्षक-

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ‘शिक्षादूत’ पुरस्कार 2025 के लिए डोंगरगढ़ विकासखंड से तीन शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें राजकुमारी सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला भरकाटोला, प्रीतिबाला लाटिया सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक-01 तथा देवेंद्र कुमार खोबरागड़े, सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला सेनडोंगर, शामिल हैं।

ज्ञानदीप पुरस्कार 2026 में भी डोंगरगढ़ का नाम-

वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ‘ज्ञानदीप’ पुरस्कार के लिए डोंगरगढ़ विकासखंड से कुमारी ममता कोसा, शिक्षक (एलबी), शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द, का चयन किया गया है।

शिक्षादूत पुरस्कार 2026 में 3 शिक्षक चयनित-

वर्ष 2026 के ‘शिक्षादूत’ पुरस्कार के लिए डोंगरगढ़ विकासखंड से संजीव कुमार चन्द्रवंशी, सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला भरूहाटोला, योगेश्वरी कुंभकार सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक कन्या शाला, अमित कुमार वर्मा सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला कण्डरापारा का चयन किया गया है।

शिक्षकों के इस चयन को क्षेत्र में शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, नवाचार और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डीजी न्यूज़ ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण “शिक्षादूत” पुरस्कार 2026 से सम्मानित शिक्षक अमित वर्मा से इस विषय में बात की तो उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मेरे जन्मदिन के अवसर पर इतना बड़ा सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस हो रहा है जिससे और भी मन लगाकर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। निःसंदेह ये सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी होगा।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!