जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔴गैंदाटोला-ग्राम गैंदाटोला में हिन्दू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। गाँव के माँ मनोकामना देवी दुर्गा मंदिर प्रांगण में 51 फीट ऊंचा विशाल ध्वज दंड और विजय पताका (धर्मध्वजा) स्थापित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पूरे गाँव और आस-पास के क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

🔴भूमिपूजन के साथ हुई शुरुआत :-
इस पुनीत कार्य का श्रीगणेश हो चुका है। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व, ध्वज दंड स्थापना के लिए पूरे विधि-विधान के साथ भूमिपूजन संपन्न किया गया। इस पावन अवसर पर ग्राम गैंदाटोला के समस्त युवा साथी, बजरंग दल के कार्यकर्ता और ग्राम के प्रमुखजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान पूरा प्रांगण ‘जय माता दी’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
🔴19 मार्च को होगा मुख्य आयोजन :-
ग्राम गैंदाटोला एवं ‘सर्व सनातनी क्षेत्र गैंदाटोला’ के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य स्थापना समारोह विक्रम संवत 2083, दिनांक 19 मार्च (गुरुवार) को आयोजित किया जाएगा। इस 51 फीट ऊंचे भगवा ध्वज की स्थापना के साथ ही गैंदाटोला क्षेत्र में ‘धर्मनगरी’ के एक नए रोल मॉडल के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
🔴आयोजकों ने की शामिल होने की अपील :-
आयोजन समिति ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक पल बताते हुए सभी धर्मप्रेमियों और आम जन-समुदाय से विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस पुनीत कार्य में शामिल हों और मिलकर धर्मध्वजा की स्थापना कर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








