जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़- खालसा पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. का 12वीं बोर्ड का परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय के छात्र श्रेयांश अग्रवाल ने 93.6% अंक लेकर पूरे डोंगरगढ़ में सर्वप्रथम तथा जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया। गणित संकाय के छात्र भावेश यादव ने 92.4% अंक के साथ डोंगरगढ़ में प्रथम तथा जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं जीव विज्ञान संकाय की छात्रा निशिका टेम्भरे ने 88% अंक के साथ नगर में द्वितीय तथा जिले में छठवां स्थान प्राप्त कर खालसा पब्लिक स्कूल को गौरवान्वित किया।

सिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय की प्राचार्य शिवप्रीत कौर के मार्गदर्शन एवं सभी शिक्षकों के अथक परिश्रम से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। सिख एजुकेशन सोसाइटी, खालसा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








