डोंगरगढ़- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में खालसा स्कूल के विद्यार्थियों का वर्चस्व।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़- खालसा पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. का 12वीं बोर्ड का परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय के छात्र श्रेयांश अग्रवाल ने 93.6% अंक लेकर पूरे डोंगरगढ़ में सर्वप्रथम तथा जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया। गणित संकाय के छात्र भावेश यादव ने 92.4% अंक के साथ डोंगरगढ़ में प्रथम तथा जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं जीव विज्ञान संकाय की छात्रा निशिका टेम्भरे ने 88% अंक के साथ नगर में द्वितीय तथा जिले में छठवां स्थान प्राप्त कर खालसा पब्लिक स्कूल को गौरवान्वित किया।

सिख एजुकेशन सोसाइटी, खालसा पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षा को विशेष महत्व देते हुए इस वर्ष कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया गया है। विद्यालय ने विगत कई वर्षों का रिकॉर्ड कायम रखते हुए डोंगरगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केपीएस के छात्र भावेश यादव ने भी JEE Advanced क्वालीफाई कर नगर का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर सिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह अरोरा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य केवल पाठ्य ज्ञान प्रदान करना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है एवं विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करना है जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखार सके।

सिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय की प्राचार्य शिवप्रीत कौर के मार्गदर्शन एवं सभी शिक्षकों के अथक परिश्रम से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। सिख एजुकेशन सोसाइटी, खालसा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!