जय राम🙏जय जोहार साथियों
जमातपारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों एवं शांति भंग की आशंका पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई।

राजनांदगांव- जमातपारा क्षेत्र स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश देखा गया, बड़ी संख्या में लोगों के वहां एकत्रित होने पर थाना बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां एक संदिग्ध महिला मिली जो कैलाश लॉज संचालक प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन पिता सुभाष चंद जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी केशर नगर, गायत्री स्कूल के पास, राजनांदगांव के साथ आना बताई दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पुलिस की उपस्थिति में दोनों व्यक्तियों द्वारा हो-हल्ला एवं अव्यवस्थित व्यवहार किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा संतोषजनक एवं स्पष्ट जानकारी नहीं देने तथा पुलिस को गुमराह करने पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एस.डी.एम. न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।
विमल अग्रवाल
संपादक- डीजी न्यूज़








