राजनांदगांव- उधारी रकम को लेकर युवक को बंधक बनाकर मारपीट, तीन गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों 

राजनांदगांव- उधारी रकम वापस नहीं करने की बात पर एक युवक को जबरन अपने साथ ले जाकर घर का शटर बंद कर मारपीट करने के मामले में बसंतपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बैट और आई-क्यूब स्कूटी जब्त की गई है।

बसंतपुर पुलिस के अनुसार, ठेठवारपारा निवासी सन्नी पंसारी पिता धन्नूराम पंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने दीपक जैन और सौरभ जैन पिता दीपक जैन से करीब 3 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसकी वह किश्त चुका रहा था। 18 सितंबर को समदा अस्पताल से घर लौटते समय दुर्गा चौक के पास सौरभ जैन, दीपक जैन और उनके साथी करण साहू ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर ले गए। वहां शटर बंद कर रकम की मांग की गई और तत्काल पैसे नहीं होने पर लकड़ी के बैट व हाथ-मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत पर थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में बसंतपुर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 127(2), 119(1), 140(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी-

1)सौरभ जैन, पिता दीपक जैन, उम्र 25 वर्ष निवासी सदर लाईन, राजनांदगांव

2)दीपक जैन, पिता भीखमचंद जैन, उम्र 50 वर्ष निवासी सदर लाईन, राजनांदगांव

3) करण साहू, पिता मुकेश साहू, उम्र 30 वर्ष निवासी चौखड़ियापारा, राजनांदगांव

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!