जय राम🙏जय जोहार साथियों
विधायक हर्षिता की मदद से अभिभूत एक दिव्यांग बालिका धन्यवाद देने विधायक निवास आई तो विधायक भी बाहर आकर आत्मीय भेंट की।
डोंगरगढ़- क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक हर्षिता स्वामी बघेल की अनुशंसा पर ग्राम अछोली निवासी दिव्यांग बालिका सरस्वती मानिकपुरी को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। ट्राई साइकिल मिलने से सरस्वती मानिकपुरी को आवागमन में काफी सुविधा मिली है और उनके दैनिक जीवन की परेशानियां कुछ कम हुई हैं।
ट्राई साइकिल मिलने के बाद सरस्वती मानिकपुरी विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक बघेल से मुलाकात कर उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ने भी कार्यालय से बाहर आकर उनसे आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। सरस्वती मानिकपुरी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले मुझे चलने-फिरने में बहुत परेशानी होती थी। कहीं आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी, लेकिन विधायक जी की अनुशंसा से ट्राई साइकिल मिलने के बाद मुझे बहुत सुविधा हो रही है। अब मैं आसानी से कहीं भी आ-जा सकती हूं। इसके लिए मैं विधायक जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूं।”
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़





