जय राम🙏जय जोहार साथियों
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों ने की FIR की मांग।
2 दिन में कार्यवाही ना होने पर एसपी ऑफिस घेराव की चेतावनी।
डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के महामंत्री विजयराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से 18 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल को लिखित ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कांकेर जिले के पखांजूर निवासी नीतिश मंडल द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम के साथ भी फेसबुक पर कथित रूप से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट किया गया।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के साथ कथित फेसबुक टिप्पणी की हार्ड कॉपी, नीतिश मंडल की फेसबुक प्रोफाइल की हार्ड कॉपी सौंप पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई एवं FIR दर्ज करने की मांग की है और दो दिन में FIR दर्ज नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विजयराज सिंह, इंदरपाल सिंह राजा, दिनेश साखरे, कृष्णा गुप्ता, के. विनायक राव, राहुल यादव, अरुण ग्वाला, नितेश लारोकर, आकाश शर्मा, प्रकाश शर्मा, कैलाश मेश्राम, प्रशांत कांडे, पंकज सोनी, मोहसिन खान, सचिन सोनकर, प्रियांशु महोबिया, रोनित श्रीवास्तव, अजय मंडावी, अयान कुरैशी, अशरफ खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़




