केसीजी- केसीसी लोन दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, फर्जी बैंक कर्मचारी भेजा गया जेल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों
KCC लोन दिलाने के नाम पर ₹16.40 लाख की ठगी, फर्जी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

केसीजी- जिले की छुईखदान पुलिस ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन दिलाने के नाम पर ₹16.40 लाख की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।
पुलिस के अनुसार, ग्राम गर्रा निवासी दिनाराम जंघेल (55 वर्ष) ने थाना छुईखदान में शिकायत दर्ज कराई थी कि अर्पित देवांगन (28 वर्ष), निवासी दुर्गा चौंक, राजनांदगांव ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन स्वीकृत कराने और बैंक प्रक्रिया के नाम पर उनसे अलग-अलग किश्तों में ₹16,40,000 की राशि ले ली। बाद में लोन नहीं मिलने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
शिकायत के आधार पर थाना छुईखदान में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 319(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर छुईखदान पुलिस एवं साइबर सेल केसीजी की संयुक्त टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद 16 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे उपजेल सलोनी न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
🔴पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के बैंक कर्मचारी होने के दावे पर बिना सत्यापन के धनराशि न दें। बैंक संबंधी किसी भी प्रक्रिया के लिए सीधे संबंधित बैंक शाखा से ही संपर्क करें।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!