जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़/मोहारा- साइबर सेल एवं चौकी मोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम मोहारा में अवैध अंग्रेजी शराब के बड़े डम्प का खुलासा करते हुए 89.46 लीटर शराब के साथ पैकिंग-लेबलिंग की बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की।
पुलिस चौकी मोहारा निरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा शराब भट्ठी जाने वाले मार्ग के पास खेत में बने बोरघर में की गई कार्यवाही में उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा स्प्रीट के 429 पौवा, छत्तीसगढ़ निर्मित जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 68 पौवा, कुल 497 पौवा अनुमानित कीमत लगभग ₹47,462 एवं अवैध शराब की पैकिंग-लेबलिंग का बड़ा जखीरा जिसमें 2820 स्टीकर, 2541 लेबल पर्चियां, 303 खाली शराब शीशियां, 598 ढक्कन समेत अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
बोरघर मालिक दउवा वर्मा ने पुलिस हिरासत में अवैध शराब मंगाने और डम्प करने में मोहारा निवासी दो भाईयों नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू उर्फ छोटे कट्टी तथा महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़े कट्टी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 34(2), 36 एवं 59 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर दउवा वर्मा (60) पिता मोहन वर्मा एवं नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू उर्फ छोटे कट्टी (25) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़े कट्टी (28) फरार है जिसकी तलाश जारी है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़






