प्रेम प्रसंग विवाद- युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी भिलाई से गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़- प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने साइबर थाना राजनांदगांव के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए भिलाई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2) एवं 109 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवारी पारा वार्ड क्रमांक 14 निवासी अशोक तिवारी पिता शिव बहुर तिवारी ने 3 अगस्त को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे उनके भतीजे आर्यन तिवारी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया है। घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल डोंगरगढ़ ले जाया गया।

अस्पताल में आर्यन तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह 2 अगस्त की शाम अपनी एक युवती मित्र के साथ क्रॉस पहाड़ी गया था। इसी दौरान महावीर पारा निवासी विक्रम कुल्लू पिता दिलीप कुल्लू उम्र 19 वर्ष वहां पहुंचा और प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद करते हुए अश्लील गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से उसके पेट पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री, राजनांदगांव रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेकाहारा अस्पताल रायपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
2.5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!