फारेस्ट में बाऊण्ड्री वाल के प्लस्तर की चोरी..और कुछ नहीं मिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

 

चोरी करने अर्थात भ्रष्टाचार के कई तरीके हो सकते हैं। प्रतिदिन भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आते हैं जिसमें कई विभागों में अधिकारी से लेकर कर्मचारी नित दिन भ्रष्टाचार के नए आयाम गढ़ अपनी जेब गर्म करने में लगे रहते हैं।

ताजा मामला खैरागढ़ वनमंडल के अंतर्गत आने वाले वन-परिक्षेत्र दक्षिण बोरतलाव के उप-परिक्षेत्र फत्तेगंज में राज्य केम्पा मद योजना से वर्ष 2020-21 में लालबहादुर नगर में 325 मीटर बाऊण्ड्री वाल निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन ने राशि जारी की तत्पश्चात निर्माण भी किया गया लेकिन बाऊण्ड्री वाल की बाहरी ओर प्लस्तर ही नहीं किया गया। वन-परिक्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी का यह कृत्य शासकीय पैसों का गोलमाल कर अपना जेब भरने की ओर इशारा करता है।

भ्रष्टाचार में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को लगता है कि इन छोटी छोटी चीजों की ओर जनता का ध्यान नहीं जाएगा लेकिन शायद ये भूल जाते हैं कि लोकतंत्र का चौंथा स्तंभ अभी जिंदा है। अब देखना यह है कि शासन का ध्यान इस ओर कब जाता है??

अभी तो बस शुरूआत है पिक्चर अभी बाकी है…..

ग्राउन्ड रिपोर्ट-

विमल अग्रवाल

डी.जी.न्यूज़????डोंगरगढ

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!