जय राम????जय जोहार साथियों
राजनांदगाँव जिले में पत्रकार नहीं हैं सुरक्षित
राजनांदगाँव जिले के तुमड़ीबोड़ थाना अंतर्गत ग्राम गाताटोला में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध मुरूम खनन को अंजाम दिया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर 07/08/2023 को पत्रकार केशव साहू निवासी डोंगरगढ (सी.जी.मितान जिला ब्यूरो चीफ) संतोष सहारे निवासी आरवीरा/मुसरा एवं रोशन कुमार पटेल निवासी ग्राम मेढ़ा(दोनों सी.एन.आई. न्यूज़) न्यूज़ कवर करने के लिए मौके पर पहुँचे और नायब तहसीलदार को अवैध खनन की सूचना देकर चले गये तत्पश्चात पटवारी एवं आर.आई. मौके पर पहुँचकर तीनों पत्रकारों को कार्यवाही हेतु पँचनामा तैयार किया जा रहा है बोलकर बुलाया गया जहाँ खनन माफिया गुड्डू देवाँगन अपने साथियों अशोक देवांगन जिला पंचायत सदस्य का पुत्र एवं अन्य के साथ मिलकर पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर दिया।
पत्रकार संतोष सहारे को पहले जाति सूचक गाली देकर लात घूसे व बैल्ट से बेरहमी से मारा गया और जान से मारने की धमकी दी गई बीच बचाव करने की कोशिश में पत्रकार केशव साहू के सिर पर गंभीर चोट लगी एवं चार टाँके लगे। उक्त मामले को लेकर केशव साहू द्वारा तुमड़ीबोड थाने में लिखित शिकायत किया गया है। वहीं पत्रकार संतोष सहारे के द्वारा मारपीट एवं जाति सूचक अपमान को लेकर अजाक थाना राजनांदगाँव में लिखीत शिकायत की गई है।
अब देखना दिलचस्प होगा की हाल ही में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की बात करने वाली सरकार पत्रकारों के हितों एवं ऐसे संगीन मामले में कोई ठोस कार्यवाही करेगी या फिर खनन माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण देकर लोकतंत्र के चौंथे स्तंभ की हत्या करने के लिए खुला छोड़ देगी….
विमल अग्रवाल
डी.जी.न्यूज़????डोंगरगढ








Hello