आगामी पर्वों को लेकर धर्मनगरी में सर्वधर्म समुदायों की बैठक संपन्न। प्रशासन की रहेगी पैनी नजर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????डोंगरगढ़ थाना में (जिला राजनाँदगांव,छ.ग.) दिनांक 25/08/23 को शांति पूर्ण धार्मिक उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी/गोविन्दा पर्व मनाये जाने हेतु सर्वधर्म, समुदायों की बैठक संपन्न।
????डीजे संचालक एवं धार्मिक /सामाजिक आयोजक समितियों दिया गया दिशा निर्देश।
????आयोजक समिती पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिये गये आवश्यक सुझाव।
????कार्यक्रम के अवसर पर लाउड स्पीकर / डीजे0 में भजन गायन तेज आवाज में न बजाने हेतु समिति पदाधिकारियों एवं डीजे० संचालाकों को दिये गये निर्देश।
????आयोजन समितियों को जहाँ पर कार्यक्रम किया जा रहा है, वहाँ पर पार्किंग की व्यवस्था स्वयं के द्वारा किये जाने हेतु दिये गये निर्देश।

????कार्यक्रम स्थल में कैमरा, ड्रोन कैमरा लगाने हेतु दिये गये निर्देश।
अवैध गतिविधियों पर रखी जा रही है पैनी नजर।

????डोंगरगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत माह अगस्त एवं सितम्बर/2023 में मनाये जाने वाले गणेश उत्सव, कृष्ण जन्माष्टमी, गोविंदा उत्सव मनाया जाना है जिसके मद्देनजर दिनांक 25/08/2023 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल व अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गिरीश रामटेके व थाना प्रभारी डोंगरगढ रामअवतार ध्रुव की उपस्थिति में सर्वधर्म समुदायों, समाज प्रमुखों एवं डी0जे0 संचालक, गणेश उत्सव समिति, गोविंदा समितियों के पदाधिकारीयों की बैठक डोंगरगढ़ थाना परिसर में आयोजन किया गया। शांति समिति के बैठक में आयोजक समिति पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिये गये आवश्यक सुझाव, आयोजन के पूर्व प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। कार्यक्रम के अवसर पर तेज आवाज में डीजे न बजाया जाए। उत्सव में समय का पूर्व निरधारण हो। लाउड स्पीकर में भजन गायन तेज आवाज में न बजाने हेतु समिति पदाधिकारियों को दिये गये निर्देश।

????भीड़ में चोरी, चैन छिनने, पर्स चोरी, जेब काटने आदि वारदातों से बचने के लिए माईक में बार बार ऐलाउंस करने हेतु दिये गये निर्देश, आयोजन समितियों को जहाँ पर कार्यक्रम किया जा रहा है, वहाँ पर पार्किंग की व्यवस्था स्वयं के द्वारा किये जाने एवं मंडली में वालेन्टियर रखने,सभी आयोजक समितियों, डीजे0 संचालकों के सदस्यों की सूची थाना में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया व कार्यक्रम आयोजन के पूर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति प्राप्त करने निर्देशित किया गया। होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु सभी को शांति बनाये रखने हेतु बढ़चढ़ कर सहयोग करने हेतु उत्प्रेरित किया गया व समितियों व समाज प्रमुखों से उनकी राय भी प्राप्त किया गया जिस पर शासन प्रशासन लगातार कर्तव्यबद्ध है। होने वाले आयोजनों में पुख्ता चाक चौबंद्ध व्यवस्था बनाने निर्णय लिया गया।

विमल अग्रवाल✍

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!