डोंगरगढ़ थाना- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) दिनांक 27/08/2023

⚫नाबालिग बच्ची को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
⚫आरोपी पीड़िता को नाबालिक जानकर भी करता था दुष्कर्म।
????आरोपी-हितेश वर्मा पिता स्व मानिकराम वर्मा उम्र 22 साल निवासी मुढ़िया मोहारा, थाना-डोंगरगढ जिला-राजनांदगांव छ.ग।

????मामले का संक्षिप्त विवरण- प्रार्थी दिनांक 28/07/2023 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी जो शाम तक घर नहीं आयी है। संदेह है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिक बालिका को अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर गुम इंसान कमांक 97/2023 एवं अपराध क्रमांक 473/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिक बालिका व अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गयी। पता साजी के दौरान दिनांक 27/08/2023 को पीड़िता की दस्तायाबी कार्यवाही कर पूछताछ किया गया पीड़िता द्वारा बतायी की ग्राम मुढ़िया निवासी हितेश वर्मा पिता स्व.मानिकराम वर्मा उम्र 22 साल के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाना बतायी व मेरे नाबालिक होते हुये जानते हुये भी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाना बतायी है। डोंगरगढ़ पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब किये आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 363,366,376, 376 (2) (एन) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट का पाये जाने से दिनांक 27/08/2023 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका :- निरीक्षक राम अवतार ध्रुव, सउनि ठगिया चंदवंशी, परस ध्रुव, मनोज हरमूख, खूब ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!