गौवंश को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जा रहे वाहन को डोंगरगढ़ पुलिस ने पकड़ा, चालक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) 27/08/2023

⚫मवेशी तस्करों पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

⚫फोर्स बंद वाहन में 03 नग मवेशी, कत्लखाना महाराष्ट्र की ओर ले जाते पकड़ा गया।

⚫परिवहन में प्रयुक्त फोर्स वाहन क्रमांक- एम. एच. 04 एफ जे 5661 जप्त। जप्त मवेशी व वाहन की कुल कीमत 2,12000 ₹

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जिले में मवेशी तस्करों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के निर्देशन में दिनांक 26/08/2023 के मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला की एक सफेद रंग की फोर्स बंद वाहन क्रमांक- एम. एच. 04 एफ जे 5661 में अवैध रूप से मवेशी भरकर ग्राम देवकट्टा,से डोंगरगढ़ के रास्ते कत्लखाना महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे है।

डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल टीम रवाना कर नाकाबंदी किया गया। फोर्स वाहन क्रमांक- एम.एच. 04 एफ जे 5661 का चालक पुलिस को देखकर दूर में वाहन को खड़ी कर वाहन से कुदकर भाग गया, आसपास तलाश करने पर नहीं मिला। वाहन को चेक करने पर वाहन में 03 नग मवेशी वृद्ध एवं कमजोर वाहन के अंदर निर्दयता पूर्वक भरकर कत्लखाना ले जाते पकड़ा गया, मौके पर 03 नग मवेशी किमत 12000/- रूपये एवं फोर्स वाहन क्रमांक- एम.एच. 04 एफ जे 5661 कीमत 2,00,000/- रूपये को जप्त कर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 526/2023 धारा 4,6,10,छ.ग. कृषक पशु परि.अधि.2004 एवं 11 पशु क्रुरता अधिनियम के तहत अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में जप्त मवेशियों को सुरक्षार्थ गौशाला में
रखवाया गया है।
उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 अजीत टोप्पो, आर0 चंद्रप्रताप सिंह, गजेन्द्र भारद्वार, लक्ष्मी मंडावी की भूमिका सराहनीय रही।

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!