अवैध रूप से गाँजा बेचते युवक गिरफ्तार-एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

राजनांदगाव सिटी कोतवाली 04/09/2023

????राजनांदगाँव सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गांजा बेचते युवक गिरफ्तार।
???????? आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से ब्रिकी करने हेतु रखे 03 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ गांजा किमती 18000₹ जप्त।
???????? नाम आरोपी- कृष्णा कुमार सिंह पिता स्व0 कुंज बिहारी सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनांदगाँव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व में असामाजिक तत्वों एवं अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा, नशीली पदार्थ एवं शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 03.09.2023 को मुखबीर की सूचना मिला कि पुराना बस स्टैण्ड खालसा होटल के पास राजनांदगाँव के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखा है, अैर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है, सूचना पर मौके पर तत्काल स्टाॅफ भेजकर रेड कार्यवाही की गई। आरोपी कृष्णा कुमार सिंह पिता स्व0 कुंज बिहारी सिंह से विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के गुलाबी हरे रंग की झोले में रखे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 3 किलोग्राम बरामद हुआ जिसका बाजार मूल्य 18000₹ है, आरोपी के पास मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में वैध कागजात रखना नहीं पाये जाने से मौके पर जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 20-बी एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत सबूत पाये जाने पर अपराध क्रमांक 864/2023 धारा 20-बी एन0डी0पी0एस0 एक्ट कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया, आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगाँव में दाखिल किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, सउनि उदय सिंह चंदेल प्र0आर0 प्र0आर0 संदीप चैहान, मिलन साहू, आर0 रूपेन्द्र वर्मा, राम खिलावन सिन्हा प्रदीप जायसवाल रंजीत चौरसिया एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

विमल अग्रवाल✍

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!