जय राम????जय जोहार साथियों
????धर्मनगरी डोंगरगढ़ के सुभाष वार्ड क्र.20 रजानगर में आबादी क्षेत्र की भूमि में कच्चे मकान वाले लोगों को आवासीय पट्टा दिए जाने हेतु क्षेत्र के पार्षद हरीश मोटघरे ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महोदय, राजस्व मंत्री एवं कलेक्टर राजनांदगाँव के नाम से ज्ञापन सौंपा है।
????पार्षद ने पत्र के माध्यम से शासन-प्रशासन पर भेदभाव का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा 20जनवरी 2022 को भी कलेक्टर राजनांदगाँव के समक्ष वार्ड की भूमि खसरा नं 269 में वार्ड के 117 लोगों को आवासीय पट्टा दिए जाने हेतु माँग की थी। जिस पर डोंगरगढ़ तहसीलदार ने जाँच प्रतिवेदन में उक्त भूमि को आवासीय प्रयोजन हेतु पट्टा प्रदाय किए जाने अभिमत दिया गया, अनुविभागिय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ के द्वारा शासन स्तर पर नवीन पट्टा प्रदाय करने निर्देश प्राप्त नहीं होने की बात कही गई। फिर भी वार्ड के 3 लोगों को उसी खसरा नं. की भूमि में आवासीय पट्टा प्रदाय किया गया है जबकि शेष 114 लोगों को आज पर्यन्त पट्टा नहीं दिया गया। जो की राजस्व विभाग के अधिकारियों का अपने चहेतों को पात्र बताकर पट्टा प्रदाय किया जाना उनके भेदभाव पूर्ण व्यवहार की ओर इशारा करता है। पार्षद ने राज्यपाल महोदय से अपने वार्ड के हितग्राहीयों को अतिशीघ्र पट्टा प्रदाय किए जाने निवेदन किया है।
विमल अग्रवाल✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







