डोंगरगढ़- ग्राम कुम्हड़ाटोला में सामाजिक बहिष्कार के मामले में प्रशासन ने दिलाया त्वरित न्याय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????थाना-डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव (छ.ग ) 12/09/2023

⚫समाजिक बहिष्कार की शिकायत पर मिला न्याय।

⚫पुलिस एवं प्रशासनिक टीम की सूझबूझ से किया गया विवाद का निराकरण।

⚫गाँव में मीटिंग अयोजित कर सुना गया सभी का पक्ष।

⚫गाँव एवं समाज में समाजिक समरसता बरकरार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में लगातार ग्रामीणों को कानूनों के प्रति जनजागरूकता एवं जमीन संबंधी व आपसी वाद-विवादों के निराकरण हेतु थाना स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आवेदक भगत बंजारे पिता श्यामलाल बंजारे निवासी कुम्हड़ाटोला के द्वारा जातिगत गाली-गलौच गाँव से बहिष्कृत किये जाने के संबंध में जिला दण्डाधिकारी राजनांदगाँव, अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ एवं थाना डोंगरगढ़ को शिकायत आवदेन प्रेषित किया था कि जमीन विवाद के मुद्दे को लेकर ग्राम पटेल के बीच में विवाद हुआ था जिससे ग्रामीणों के द्वारा हुक्का पानी बंदकर गाँव से बहिष्कृत कर दिया गया है।

????शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराते हुये उक्त शिकायत आवेदन पर तत्काल संज्ञान में लेते हुये आज दिनांक 12.09.23 को तहसीलदार एल0बी नगर डी0के0 साहू एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ रामअवतार ध्रुव की उपस्थिती में ग्राम कुम्हड़ाटोला में ग्रामीणों एवं पीड़ित पक्ष के मध्य मीटिंग रखा गया जिसमें पुलिस प्रशासन की टीम के द्वारा सूझबझ दिखाते हुये प्रकरण के मामले को समझ कर दोनों पक्षो के बीच समझौता कराया की किसी प्रकार का समाजिक बहिष्कार नहीं होगा। दोनों पक्षों के मध्य प्रशासन के द्वारा निकाले गये निर्णय से संतुष्ट हुये और शासन प्रशासन का अभार व्यक्त किये हैं।

विमल अग्रवाल✍

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!