छत्तीसगढ़ की मल्लखंब टीम “इंडियाज गाॅट टैलेंट” के टाॅप-10 में पहुँची।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????छत्तीसगढ़ मल्लखंब टीम शीर्ष-10 में पहुँची।

????देश-विदेश की जनता की अपार वोटिंग से आज “छत्तीसगढ़ अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी” की टीम “इंडियाज गॉट टैलेंट” के मंच पर Top-10 में अपनी जगह बना ली है।

 

????जिसका प्रदर्शन 01 अक्टूबर 2023 रविवार शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक सोनी टी.वी. पर होगा एवं वोटिंग लाइन रविवार सायं 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक ही खुली रहेगी।

????इस बार के प्रदर्शन में सिंगर नेहा कक्कड़ आई, इन्होंने बोला कि अबूझमाड़ मल्लखंब टीम का एक्ट देखकर मेरा दिल मेरे जुबां पर आ गया, बादशाह ने कहा हमें गर्व है इन पर, शिल्पा शेट्टी के शब्दों में आपके हुनर को मेरा सलाम, किरन खेर अबूझमाड़ के इन छोटे बच्चों की दीवानी हो गई।

 

????छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सांसद अरूण साव, अनिल टाह संरक्षक एवं भू.पू.बीडीए अध्यक्ष, रजनीश सिंह विधायक बेलतरा, प्रेमचंद शुक्ला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ, डा.राजकुमार शर्मा महासचिव, विरेन्द्र तिवारी एवं बिसन कसेर उपाध्यक्ष, अनिल सिंह कोषाध्यक्ष, मनोज प्रसाद, पुष्कर दिनकर, कोचद्वय-दिलीप तिवारी, किशोर दास, डा. कृष्ण मुर्ति तिवारी, कृष्णा यादव, मिलिंद भानदेव, मृणाल मुले आदि सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं शुभकामनाएं दीं है।

????छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी दर्शकों से अपील की है कि छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों को सोनी टीवी के इंडिया गाट टैलेंट का विश्व विजेता बनाने के लिए सोनी
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sonyliv डाऊनलोड कर अपने मोबाइल नंबर से 50 वोट दें।

विमल अग्रवाल

संपादक✍ डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!